सन्याल पुल का जायजा लेते एसडीएम। - संवाद
हाईवे को धार रोड से जोड़ने वाली दियाला चक-बिलावर सड़क पर सन्याल पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसने के बाद बड़े मालवाहकों की आवाजाही पर पाबंदी के बाद अब बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
बिलावर और पहाड़ी इलाकों को हाईवे से जोड़ने वाली इस सड़क पर लोगों को आवाजाही के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री पैदल पुल को पार कर आगे का सफर तय कर रहे हैं।
सन्याल में पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसने के बाद इस रूट पर बड़े मॉल वाहकों की आवाजाही को बंद किया गया। मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की जानकारी के बाद से यहां से बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि बीआरओ की ओर से पुल की एप्रोच के धंसे हिस्से की मरम्मत का कार्य जारी है। खराब मौसम इस कार्य को भी बाधित कर रहा है। वहीं इस रूट पर बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों में भारी रोष है।
मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद बीआरओ के अधिकारियों से भी बात हुई। इसमें उन्हें एक सप्ताह के भीतर इस रूट की मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।- फुलेल सिंह, एसडीएम।