फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 15 Feb 2016 12:52 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी पाल्यूशन मूवमेंट की रविवार को हुई बैठक में युवा इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मूवमेंट के अध्यक्ष सरदार मोहेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन


संगठन ने प्रदूषण रोकने के लिए जिला प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि यदि प्रदूषण रोकने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

मूवमेंट सदस्यों ने कहा कि वे औद्योगिक इकाइयों से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कई वर्षों से अपना संघर्ष जारी रखे हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण प्रदूषण पर अभी तक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों से पैदा होने वाले प्रदूषण से जहां शहरवासी पहले से ही कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं वहीं, दूसरी ओर सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने की बजाय इसे बढ़ावा देने में तुली हुई है।

प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर रही है। क्षेत्र में व्याप्त प्रदूषण की समस्या को हल करवाने प्रति न तो प्रशासन गंभीर है और न ही सरकार को इस बात की कोई चिंता है। जिसके चलते मूवमेंट को अब एक बार फिर संघर्ष की राह पकड़ना पड़ रही है।

मूवमेंट के युवा अध्यक्ष विलजीत सिंह विल्ली ने कहा कि एंटी पाल्यूशन मूवमेंट शहर की जनता के स्वास्थ्य संग खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से लोगों को पेश आ रही परेशानियों के लिए वह सोमवार को जिला आयुक्त से भेंट करेंगे और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मूवमेंट की नई युवा कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें विलजीत सिंह विल्ली को अध्यक्ष, अमनदीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देविंद्र सिंह व कोशल शर्मा को उपाध्यक्ष, मनिंद्र पाल को महासचिव, रंजीत सोढ़ी, मोहिंद्र चौहान, मनदीप सिंह व पवनदीप सिंह को सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें