फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में जागरूकता कार्यक्रम और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू और निकोटीन उद्योग की भ्रामक रणनीतियों को उजागर करना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम का आयोजन ड्रग्स डी-एडिक्शन सेल और साइकोलॉजिकल सेल और कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सहयोग से किया गया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सवी बहल ने तंबाकू उद्योग की मार्केटिंग रणनीतियों के प्रति सतर्क रहने और तथ्यों पर आधारित निर्णय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन दुष्प्रभावों के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रेनू गुप्ता, संयोजक ड्रग्स डी-एडिक्शन व साइकोलॉजिकल सेल ने तंबाकू सेवन के मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तंबाकू उद्योग की चालबाजियों एवं इसके जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें