फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर नगर कमेटी के वार्ड नंबर चार, पांच में लगे कूड़े के ढेर

Wed, 11 Jun 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड नंबर चार, पांच में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे परेशान लोगों ने नगर कमेटी से वार्ड नंबर चार, पांच में और अधिक कूड़ेदान लगाने, कूड़े के ढेर हटवाकर कीटनाशकों का छिड़काव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। नगर कमेटी की ओर से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करने के बावजूद वार्ड चार में परिस्थितियां इसके विपरीत हैं।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र, जोगेंद्र, सुभाष चंद्र और जीवन कुमार ने बताया कि नगर कमेटी के वार्ड चार, पांच में नगर कमेटी के कर्मचारियों ने सफाई अभियान नहीं चलाया। इसी कारण सड़क किनारे कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड चार में नगर कमेटी ने बहुत कम कूड़ेदान लगाए हैं। इसी कारण लोग कचरे को सड़कों के किनारे फेंक देते हैं, जिसकी वजह से आम जनता परेशान है। लोगों ने बताया कि लोग हर महीने नगर कमेटी को स्वच्छता के लिए शुल्क देते हैं, इसके बावजूद नगर कमेटी के वार्ड क्षेत्र में सही प्रकार से सफाई नहीं की जाती। इससे लोगों में गुस्सा है। मांग पूरी कराने के लिए उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।


समस्या संज्ञान में आई है। नगर कमेटी के वार्ड चार, पांच में कमेटी के सफाई कर्मचारियों की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। - वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी, बिलावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें