फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार डॉ. आंबेडकर के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध : जसरोटिया

Mon, 21 Apr 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मांडली में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक जसरोटिया। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिलावर के मांडली में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभिमान कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। बिलावर के मांडली में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे।

जसरोटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. आंबेडकर का विरोध किया और उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और चुनावों में उनकी हार सुनिश्चित की। कांग्रेस सरकारों ने 1990 तक डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न देने से इनकार किया, जबकि भाजपा ने इसका समर्थन किया था।
विज्ञापन

जसरोटिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचतीर्थों का विकास किया, जो डॉ. आंबेडकर के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण स्थल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया और आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की।
विज्ञापन



बसोहली के विधायक दर्शन सिंह और कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने डॉ. आंबेडकर के अमूल्य योगदान को उजागर किया। डीडीसी चेयरमैन महान सिंह और जिला अध्यक्ष बसोहली गोपाल कृष्ण ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और समावेशी और प्रगतिशील भारत के उनके दृष्टिकोण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और राष्ट्र के लिए लोकतांत्रिक और समानतावादी ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें