फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ शहर में छह जगहों पर बनेंगे मॉडल बस स्टाप व यात्रियों के शेड

विज्ञापन
शहर में स्थापित किए जाने वाले पैसेंजर शेड को लेकर रेहड़ी फड़ी वालों को समझाते तहसीलदार कठुआ
विज्ञापन
-प्रशासन ने मुखर्जी चौक स्थित रेड़ी-फड़ी वालों को दूसरी जगह स्थानांतरित होने का दिया निर्देश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला प्रशासन की ओर शहर में मॉडल बस स्टाप सहित यात्रियों के हाईटेक पैसेंजर शेड का निर्माण करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए तहसीलदार विक्रम शर्मा ने शहर के व्यस्त चौक मुखर्जी चौक का दौरा कर रेड़ी-फड़ी वालों को दूसरे जगह पर स्थानांतरित होने का आदेश दिया।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर शहर में छह जगहों की पहचान की गई है जहां हाईटेक पैसेंजर शेड का निर्माण किया जाएगा। नए स्थापित पैसेंजर शेड में यात्रियों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा नए पैसेंजर शेड में इंटरनेट सहित मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा होगी। प्रशासन की ओर से मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, कॉलेज के बाहर, डीसी आफिस के बाहर और कालीबड़ी स्थित एक-एक हाईटेक पैसेंजर शेड का निर्माण किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों के साथ पहुंचे तहसीलदार ने रेड़ी-फड़ी वालों से दो टूक कहा कि कल से जहां पर यात्री शेड का निर्माणकार्य शुरू हो जाएगा। लिहाजा उनको या तो नगर परिषद की ओर पहचान की जगहों पर अपना कारोबार चलाना होगा या वह खुद अपनी या किराये की दुकान का बंदोबस्त कर लें। तहसीलदार ने कहा कि रेड़ी-फड़ी के लिए मुखर्जी चौक स्थित खाली मिडिल स्कूल और पुरानी सब्जीमंड़ी की खाली पड़ी जमीन पर व्यवस्था की गई। लिहाजा उनको कल ही वहा पर शिफ्ट करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, रेड़ी-फड़ी वालों ने प्रशासन का अचानक निर्देश आने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। रेड़ी-फड़ी चलाने वाले में से एक सोम राज शर्मा ने कहा कि जिस जगह परिषद ने उनको शिफ्ट करने सुझाव दिया है। वहां पर सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में अचानक वहां पर शिफ्ट करना तुरंत मुनासिब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर लाखों की उदारी हैं। ऐसे में अचानक वहां पर शिफ्ट करने से उनका कामकाज चौपट हो जाएगा। इसकी भरपाई कोन करेगा। हालांकि जिला उपायुक्त ने एक साल पहले रेड़ी-फड़ी लगाने के लिए सुझाई गई जगहों को विकसित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी नगर परिषद की ओर से वहां कोई भी सुविधा उपलब्ध नही करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें