डाइट बसोहली ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 28वीं विज्ञान प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले भर के 118 स्कूलों ने हिस्सा लिया और अपने माडल दर्शाए।
दो दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के पहले दिन एडीडीसी कठुआ नरेंद्र सिंह बाली मुख्य अतिथि व मुख्य शिक्षा अधिकारी टीआर मंगोत्रा सम्मानित अतिथि रहे।
प्रदर्शनी की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगे बढ़ाया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथि और जजों ने बच्चों द्वारा बनाए गए माडल को देखा और उन्हें नंबर भी दिए। परिणाम हालांकि मंगलवार को घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए अजय गुप्ता ने कहा कि डाइट हर साल प्रदर्शनी का आयोजन करता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में एलीमेंट्री स्तर के 48, सेकेंडरी स्तर के 40 और हायर सेकेेंडरी स्तर के 30 माडल पेश किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मकसद बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना है ताकि आगे चलकर उन्हें जमाने के साथ गति बनाए रखने में मुश्किल न हो।
वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्होेंने माडल देखे और बच्चों से सवाल भी किए। ऐसे कार्यक्रमों से अगर बच्चों को कुछ प्रतिशत मदद भी मिलती है तो इससे शिक्षा का स्तर उपर उठाया जा सकता है। डाइट के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ स्कूल स्टाफ के सदस्यों भी उपस्थिति रहे।