फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी सब डिवीजन में मोबाइल नेटवर्क बहाल, सड़क संपर्क ध्वस्त

Sun, 31 Aug 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। जिले की दूर-दराज बनी सब-डिवीजन में बाढ़ के पांचवें दिन मोबाइल नेटवर्क बहाल हो गया है, लेकिन जनजीवन अब भी सामान्य नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण जारी है, वहीं 24 सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कई इलाके में सड़क संपर्क अब भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है, जिससे राशन और नकदी की भारी किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन


इंटरनेट ठप होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के कारण लोगों को कैश की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बनी के होलसेलर भी सड़क बंद होने के कारण राशन की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, जिससे दूर-दराज के गांवों में खाद्य संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने स्कूलों को फिलहाल बंद रखने की मांग की है, क्योंकि कई मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
बनी-बसोहली मार्ग आठवें दिन भी बंद रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित है। जल जीवन मिशन को भारी नुकसान पहुंचा है, और अनुमान है कि इस आपदा में करीब 10 करोड़ रुपये तक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें