फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उद्घाटन करने पहुंचे विधायक ने खराब गुणवत्ता देख बंद कराया तारकोल बिछाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। सड़क निर्माण के लिए तारकोल बिछाने के काम का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक विजय शर्मा कार्य की खराब गुणवत्ता देख भड़क उठे और तुरंत उसे बंद करवा दिया।
विधायक सीमावर्ती गांव ढली में करीब 27 वर्षों बाद सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन काम सही ढंग से नहीं होता देख नाराज हो गए और तुरंत काम बंद करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य होगा उसकी गुणवत्ता सही होगी तो ही काम होगा। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। उनके फैसले का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का पैसा है और उसका दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यहां तारकोल बिछाने से पहले जो कार्य किया जाना चाहिए था वह नहीं किया गया, जिसकी वजह से तारकोल कुछ ही दिनों बाद उखड़ जाएगा और इसका लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और उनसे कहा कि पहले भी वह यह कह चुके हैं कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, इसके बावजूद अगर अधिकारी खबरदार नहीं हुए तो उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। इस मौके पर डीडीसी कर्ण अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें