बीएसएनएल के अधिकारी से मिले विधायक। संवाद
- फोटो : kathua
बिज्जित, धनोड़, दिलवां, मालू, चनौथा में मोबाइल नेटवर्क न होने का मुद्दा उठाया
कठुआ। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने भारत संचार निगम लिमिटेड के जम्मू-कश्मीर सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक जय कुमार सुरेंद्र से मुलाकात की। इस बैठक में कठुआ तहसील के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की कमी पर चर्चा की गई, जहां मोबाइल टावर और नेटवर्क की सुविधा नहीं है।
डॉ. भारत भूषण ने मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष मालू, बिज्जित, दिलवां और चनोथा क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कठुआ तहसील के अमा भाई माता मंदिर, बिज्जित और जय श्री माता मंदिर, धनोड़ जैसे धार्मिक स्थलों में भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, जबकि ये स्थान जिला मुख्यालय के करीब हैं। मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल ने विधायक को आश्वासन दिया कि उनकी विभागीय टीम इन गांवों का निरीक्षण करेगी और सुनिश्चित करेगी कि इन अनछुए क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान की जाए। संवाद