फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक के समक्ष लोगों की रखीं बिजली व पानी से जुड़ी समस्याएं

विज्ञापन
बनी में स्थानीय लोग विधायक को अपनी समस्याएं बताते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विधायक बनी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां आए लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली के बढ़ते बिल, बार-बार होने वाली बिजली कटौती और जल जीवन मिशन के तहत लगाए जा रहे पानी के कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं रखीं।
इस मौके पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली के बिल अनियमित रूप से बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके विपरीत क्षेत्र में आपूर्ति की स्थिति बदतर होती जा रही है। बार-बार बिजली कटौती से आम लोग, व्यापारी और छात्र सभी परेशान हैं। वहीं उपभोक्ताओं की बिना मीटर रीडिंग के मनमाने बिल थमा दिए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जल जीवन मिशन के तहत पानी के कनेक्शन देने में हो रही देरी और पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता को लेकर भी लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना था कि कई घरों में महीनों से पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है, जबकि सरकार की योजना के तहत हर घर को पर्याप्त पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
इस जन दरबार में एसडीएम बनी, तहसीलदार बनी, बीडीओ बनी, सीडीपीओ बनी, रेंज ऑफिसर बनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें