फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उद्योगपतियों से स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का किया आह्वान

विज्ञापन
उद्योगपतियों के साथ बैठक करते विधायक डॉ भारत भूषण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने उद्योगपतियों से स्थानीय युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार देने का आह्वान किया है। इस संबंध में सिकॉप के आईआईडी सेंटर स्थित सम्मेलन हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। जहां इकाइयों की ओर से दिए जा रहे रोजगार में स्थानीय युवाओं को दिए जाने वाले अवसरों का भी ब्योरा लिया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से उद्योगपति और प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक डॉ. भूषण ने एक-एक कर इकाई धारकों से उनकी संबंधित इकाइयों की कुल जनशक्ति की आवश्यकता के बारे में पूछा और स्थानीय युवाओं का ब्योरा भी मांगा। उन्होंने उन्हें स्थानीय युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि जो शिक्षित, कुशल हैं और अभी भी लाभकारी रोजगार से वंचित हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कठुआ जिले में अब कुशल और शिक्षित युवाओं की पर्याप्त संख्या हैं, जिन्हें कठुआ में आने वाले उद्योगों में नियुक्ति की आवश्यकता है। उद्योगपतियों ने रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र कठुआ के महाप्रबंधक मोहम्मद अशरफ मीर, जिला प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी, सिकॉप और सिडको के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें