फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षा विभाग में तैनात 50 आया वर्कर्स को दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
शिक्षा विभाग मे नियुक्त की गई आया, हेल्पर्स को दिए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
बिलावर। शिक्षा विभाग में तैनात की गईं 50 आया को विधायक सतीश शर्मा ने वीरवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शिक्षा विभाग की ओर से देवल गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आया वर्कर्स को स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों की पूरी देखरेख करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आया वर्कर्स की नियुक्ति का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है ताकि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जा सके। शिक्षा जोन बिलावर और भड्डू में तैनात 50 आया वर्कर्स को नियुक्ति पत्र दिए गए विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अब 5000 रुपये प्रति माह मानदेय पर आया वर्कर्स की नियुक्ति की गई है। इसकी पहल सबसे पहले बिलावर विधानसभा क्षेत्र से की गई है। डिप्टी सीईओ बिलावर चमनलाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें