फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रदेश टीम का हिस्सा बनने पर गगनदीप को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में खरोट गांव निवासी गगनदीप कुमार नेटबॉल की प्रदेश टीम का हिस्सा बने हैं। बुधवार को उत्तराखंड रवाना होने से पहले कठुआ विधायक, डॉ. भारत भूषण, हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय शर्मा और बिलावर के विधायक सतीश शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
विधायकों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कठुआ जिला के नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गगनदीप कुमार ने अपनी खुशी को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश टीम का हिस्सा बनने से वह काफी उत्साहित हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने कोच व मेंटर रवि जस्सल का आभार जताया। जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं, इस मौके पर भाजपा शहरी मंडल प्रधान राहुल देव शर्मा ने भी उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने कॅरिअर को और ऊंचा उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि रवि जस्सल ने बताया कि एक एथलीट के तौर अपनी शुरूआत करने वाले गगनदीप काफी ऊंची कद काठी के हैं। जिसे देखते हुए उन्हें इस खेल में कॅरिअर बनाने के लिए कहा गया। अब वह प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। जिस लगन और मेहनत की बदौलत उन्होंने प्रदेश टीम का हिस्सा बनने का सफर पूरा किया है, उसे वह जारी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें