बसोहली। नगर के वार्ड संख्या 9 से लापता हुई युवती की शिकायत परिजनों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक मेगा जगोत्रा (22) 26 जून से अपने घर से लापता है। वह बस अड्डे पर किसी सामान की खरीदारी करने के लिए गई थी, और वहां से वापस नहीं लौटी। सब जगह ढूंढने के बावजूद कोई सुराग परिजनों को नहीं लगा, तो उसके लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।