फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने सांधर पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह ने सांधर पंचायत का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सांधर लिंक रोड का निरीक्षण भी किया, जो बदहाल दशा में है।
विज्ञापन

महान सिंह ने कहा कि सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जल्द इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। सांधर पंचायत के सरपंच मास्टर कल्याण सिंह, आंचल सिंह, पवन सिंह, अमरिंदर सिंह, हरनाम सिंह, आदि ने डीडीसी अध्यक्ष से जल्द इस सड़क का काम शुरू करने की अपील की। सरपंच ने बताया कि बीते कई वर्षों में उन्हें केवल झूठे आश्वासन मिले हैं। सड़क की दशा बदतर हो चुकी है। अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से जल्द इस सड़क की मरम्मत कर तारकोल बिछाने को कहा।
मौके पर उपस्थित इस पंचायत के लोगों ने डीडीसी अध्यक्ष के सामने पानी की किल्लत और बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने यह भी बताया गया कि वहां मौजूद सरकारी स्कूलों और पंचायत घर की इमारत बीते दिनों आई आंधी से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बाद अध्यक्ष ने शारा, खबली के नागरिकों से बैठ कर उनकी समस्याओं को जाना और जल्द उनके समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें