कठुआ। अवैध खनन के खिलाफ जारी अपनी कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन डंपरों को जब्त किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई कठुआ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विजय शर्मा की देखरेख में हुई, जिसमें अवैध रूप से खनन की गई सामग्री ले जाते दो डंपरों को पुलिस ने जब्त किया है। वहीं, एक अन्य मामला राज बाग थाना क्षेत्र का है, जहां थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने एक डंपर को निर्माण सामग्री का ले जाते हुए पाया। इन तीनों ही वाहनों को पुलिस ने जब्त कर खनन विभाग के हवाले कर दिया है। संवाद