फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायतों के बाद डीसी ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और टिप्पर, ट्रैक्टर ट्रॉली एसोसिएशन के विरोध के बीच प्रशासन ने सख्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। निर्माण सामग्री के दाम में बेतहाशा वृद्धि से आम जन को हो रही परेशानी को देखते हुए डीसी ने क्रशर संचालकों को रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला स्तरीय कमेटी की ओर से निर्धारित रेट ही मान्य होंगे। इसके साथ साथ कीड़ियां गंडियाल पुल के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में खनन पर पाबंदी गलाई गई है।
विज्ञापन

डीसी ने निर्देश दिए हैं कि क्रॅशर संचालक बाकायदा ट्रांस्पोर्टेशन के लिए ट्रैक्टर और टिप्पर चालकों को फार्म ए भी जारी करेंगे। उधर, अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए अनाधिकृत स्त्रोतों से खनन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें