फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निर्देश याद दिलाने पहुंचे मिनी बस चालक, पार्किंग की समस्या बनी सिरदर्द

Sat, 03 May 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। शहर में लगातार बढ़ रही गाड़ियों की संख्या और पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बैंक, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर शुक्रवार को मिनी बस चालकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद के नेतृत्व में पहुंचे चालकों ने एसडीएम को कुछ महीने पहले जारी नोटिफिकेशन का हवाला दिया, जिसमें ऑटो, मिनी बस व अन्य वाहनों के लिए स्थायी पार्किंग स्थान चिह्नित किए गए थे।
मोहम्मद आजाद ने प्रशासन से मांग की है कि बैंक जैसी महत्वपूर्ण जगहों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था को ठीक किया जाए और पहले से निर्धारित आदेशों को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे और फुटपाथ पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियों की वजह से पैदल चलने वालों के लिए भी कोई जगह नहीं बचती और लोग मजबूरी में सड़क पर चलने को विवश हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और कुछ मामलों में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इस अवसर पर सद्दाम आफताब खान सूरज कुमार व अन्य गाड़ी चालक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें