फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

Mon, 28 Dec 2015 01:51 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट तहसील के पंचायत हल्का सलोड गांव में बीती रात चोरों ने एक विधवा के घर में सेंध लगा कर उसके लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन


वहीं इलाके में बढ़ रही चोरों की वारदातों से लोगों में रोष बढ़ाता जा रहा है। लोगों ने पुलिस से चोरों को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलजारा बेगम किसी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। रविवार को सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा और गुलजारा बेगम को खबर दी।
विज्ञापन


जब घर पहुंच कर गुलजारा बेगम ने कमर खोला तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर से जेवर और नगदी गायब थी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इलाके में कई छोटी छोटी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


मगर अभी तक कोई भी चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरों की वारदातों से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें