फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा प्रेरित करेगा अमरजीत का बलिदान : सत

Tue, 10 Jun 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अमरजीत के परिजनों से बात करते सत शर्मा। 
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल के कंडी क्षेत्रीय गांव मेला में बने स्मारक पर सोमवार को अमरजीत शर्मा का बलिदान दिवस मनाया गया। उनकी याद में बनाए गए समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा विशेष अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अमरजीत का बलिदान आतंकियों से लड़ने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

वहां पहुंचे विभिन्न राजनीतिक गैर राजनीतिक संगठनों के नेता और प्रतिनिधियों समेत स्थानीय लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि नौ जून 2024 की रात आतंकियों ने गला रेत कर अमरजीत की हत्या कर दी थी। उनके बलिदान को लोग कभी नहीं भूल सकते। इसलिए उनके पहले बलिदान दिवस पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने साबित किया कि भले ही अमरजीत उनके बीच न हों लेकिन उनके दिलों में यह बलिदान जीवित है।
उन्होंने कहा जैसी जानकारी उन्हें मिली है उसके अनुसार इस रूट से गुजर रहे आतंकियों को अमरजीत ने देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना परिवार समेत पूरे इलाके को झकझोर देने वाली थी। शर्मा ने कहा कि आतंकवादी निहत्थे लोगों को अपना निशाना बनाकर हमारे लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकते। हमारे लोग बहादुर हैं। उन्होंने कहा उनकी पार्टी इस परिवार के साथ खड़ी है, जब भी इन्हें किसी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ेगी पार्टी हरसंभव सहायता करेगी।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों ने पत्नी का सुहाग और बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया लेकिन अमरजीत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनका बलिदान हमेशा लोगों को आतंकियों के कायराना इरादों को जाहिर करता रहेगा और लोगों को इनसे निपटने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की सुपुत्री निधि डोगरा, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पठानिया, डीडीसी कर्ण अत्री, डीडीसी अभिनंदन शर्मा, चड़वाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर आदि ने बलिदानी अमरजीत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें