फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी को सौंपा ज्ञापन, उच्च न्यायालय का फैसला लागू करवाने की मांग

विज्ञापन
टोल प्लाजा एक्शन कमेटी के सदस्य ज्ञापन देने जिला सचिवालय पहुंचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। हाईवे पर वाहनों से लिए जाने वाले टोल टैक्स के मामले में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करवाने की कठुआ टोल प्लाजा एक्शन कमेटी ने मांग की है। कमेटी के सदस्यों ने डीसी राकेश मिन्हास से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

न्यायालय ने अपने आदेश में कुल टोल टैक्स का सिर्फ 20 प्रतिशत ही वसूले जाने की व्यवस्था करवाने को कहा है। सोमवार को डीसी से मिलने पहुंचे कमेटी के सदस्यों में शामिल एडवोकेट सुशील गुप्ता ने कहा कि कमेटी लखनपुर में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने का शुरू से विरोध करती आई है। क्योंकि यह टोल प्लाजा नियमों की अनदेखी कर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि गत 25 फरवरी को आए इस फैसले पर अब तक अमल नहीं हुआ है। आज भी पूर्व की भांति लूट कर सिलसिला जारी है। उन्होंने डीसी से मांग की कि न्यायालय से मिली राहत का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा, राबिन शर्मा, विशु अंदोत्रा अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें