फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी को पकड़ने की मांग लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने पर आंबेडकरी सेना मूल निवासी ने आगामी 13 फरवरी को एक फिर प्रदर्शन करते की चेतावनी दी। शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएसपी मुख्यालय से बात की और जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस मौके पर आंबेडकरी सेना मूल निवासी के प्रधान प्रदीप आंबेडकरी ने कहा कि नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जिला महिला थाना में 6 जनवरी को शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली के चलते उन्होंने गत माह जिला पुलिस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अब तक इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। वहीं, आज भी आरोपियों के परिजन पीड़ित परिवार को धमकाते रहते हैं। गत दिवस भी उन्होंने पीड़िता के चाचा की दुकान पर आकर पहले उन्हें धमकाया। उसके बाद उन्होंने पथराव भी किया है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला पुलिस के मुख्यालय में आकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के अलावा आईटी एक्ट के इस मामले से बच रहे आरोपी पीड़ित परिवार मामले को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे है। लिहाजा वह एक बार से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बीच पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नही किया तो उन्हें इस बार पहले से भी बढ़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें