फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। एसडीएम बनी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीरवार को बैठक की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मुख्य समारोह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनी में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों की टुकड़ी की परेड होगी। बैठक में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात नियमन, बैठने की व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा दल, सरकारी भवनों की लाइटिंग आदि महत्वपूर्ण प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ग्यास उल हक ने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय समारोह के सुचारु एवं उत्सवपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध पहले ही पूरे कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंतर-समन्वय पर बल दिया तथा सभी क्षेत्रीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में सभी अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री, बीडीओ बनी राजेश पाधा, सीडीपीओ बनी आदित्य कृष्ण डोगरा, एसएचओ बनी सुरेश रैना और उपमंडल प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें