फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने श्रमिकों को पंजीकरण न करने पर विभाग को लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने श्रमिकों को पंजीकरण न
विज्ञापन

करने पर विभाग को लगाई लताड़
पीएनबी शाखा बसोहली में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में देरी पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। ग्रामीण विकास विभाग बसोहली के प्रांगण में जन अभियान के तहत कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान एडीसी तिलकराज थापा ने श्रमिक विभाग से नाराजगी जताते कहा कि बसोहली में एक भी श्रमिक का पंजिकरण नहीं किया गया है। अधिकारी ने पीएनबी बसोहली शाखा के प्रति लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के मामले लंबित पड़े हैं, जिसका प्रशासन कड़ा संज्ञान लेगा।
एडीसी ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा केरणी को सभी परिवारों के हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बेटियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही स्कीमों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। एडीसी ने बताया कि शीतलनगर और प्रेहता पंचायत में 1100 कनाल भूमि को इंडस्टीरियल यूनिट लगाने के लिए चयनित किया गया है, जो लोग यूनिट लगाना चाहते हैं उन्हें इन स्थानों पर भूमि लीज पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कृषि, बागवानी, मधुमक्खी पालन, विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को मशरूम, आंवला, नींबू, हल्दी, मधुमक्खी पालन, सब्जी व पोल्ट्री आदि की खेतीबाड़ी करने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में 100 डोमिसाइल, 120 ओबीसी, एससी, एसटी, 250 आय प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

शिविर में बीडीसी चेयरमैन सुषमा जमवाल, ग्रामीण विकास विभाग की बीडीओ रंजीत कौर तहसीलदार अमन आनंद, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, नगर कमेटी उपाध्यक्ष अभिनव राजदा और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजधान ने जन अभियान की तर्ज पर बसोहली में भी ऐसे शिविर लगाने की मांग की। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और बिजली के खंभे लगाने की मांग की। एडीसी ने जल्द समस्या हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें