फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में ईद-उल-अजहा की तैयारी शुरू

Thu, 05 Jun 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ईद के लिए बैठक करते बनी के एसडीएम संदीप कुमार। 
विज्ञापन
बनी। लोगों के साथ ही प्रशासन ने भी ईद-उल-अजहा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने ईद के दौरान आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौलाना से आगामी ईद-उल-अजहा के कार्यक्रमों की जानकारी लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद के मौके पर नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
जल जीवन मिशन के जेएई मुदस्सर को निर्देश दिया कि मदरसों, मस्जिदों, ईदगाहों एवं मुस्लिम बहुल इलाकों में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। तहसील आपूर्ति अधिकारी नवजोत सिंह को हिदायत दी गई कि बाजार में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें ताकि कोई भी सामान खराब या अधिक दामों पर न बेचा जाए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार से कहा कि ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई करवाई जाए। बिजली निगम के अधिकारियों से कहा गया कि ईद के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे ताकि त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
एसडीएम बनी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लास से मनाया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। बैठक में जल जीवन मिशन, तहसील पूर्ति अधिकारी, बिजली निगम, पुलिस के अधिकारी और मुस्लिम समुदाय से जुड़े मौलाना भी मौजूद रहे।

बैठक कर एडीसी ने ईद की तैयारियों का लिया जायजा
कठुआ। अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) बसोहली पंकज भगोत्रा ने ईद से पहले बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। इसकी तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए भगोत्रा ने एडीसी ने नगर कमेटी को ईद के दिन मस्जिद और ईदगाह के आसपास सफाई करवाने के निर्देश दिए।
एडीसी ने ईद के पर्व से पहले तहसीलदार के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर बाजार में बेची जा रही खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया, ताकि बाजार में लोगों को बेहतर खाद्य सामग्री मिल सके।
उन्होंने बिजली और जलशक्ति विभाग को मस्जिद के पास पेयजल और बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध होना चाहिए।
भगोत्रा ने ईद के दिन तीन नायब तहसीलदारों को बसोहली, महानपुर और भूंड में मजिस्ट्रेट ऑन ड्यूटी तैनात करने का भी निर्देश दिया है। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध करने के भी कहा।
एडीसी ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सभी सड़कें यातायात के लिए खुली रहनी चाहिए ताकि नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा, ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश कुमार, एईई लोनिवि वीरेंद्र, एईई जल शक्ति विभाग योगेश शर्मा, विद्युत निगम के जेई सुरजीत चौहान, टीएसओ हंसराज और नगर कमेटी के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें