फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

318 मरीजों की आयुर्वेदिक पद्धति से जांच

Thu, 07 Jan 2016 01:25 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विभाग द्वारा आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर बनी के लोआंग में लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर लगाए गए शिविर के दौरान विशेषज्ञ डाक्टरों ने गांव का दौरा किया और शिविर लगाकर 318 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन


इस मौके पर आईएसएम विभाग के मेडिकल अधिकारी बोधराज आयुष से संबंधित जानकारियां लोगों को उपलब्ध करवाई। डॉ. महेश शर्मा ने लोगों को योग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. अखिल गुप्ता ने लोगों आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों और दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी दी।

शिविर के दौरान स्थानीय सरपंच जाकिर हुसैन और चेयरमैन बेली राम ने विभाग का आभार जताया। इस शिविर के दौरान मरीजों मे नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। विभाग के एडीएमओ विक्रम जंवाल की देखरेख में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें