फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांचवें दिन स्वच्छता अभियान चलाया, छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करते हुए डॉक्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में एनएसएस शीतकालीन शिविर का आयोजन जारी है। पांचवें दिन कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, इसके बाद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियाें ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके बाद ब्लाॅक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) परोल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. पूनम के साथ जूनियर फार्मासिस्ट सुशील शर्मा और एमटीएस अभिजीत सिंह की टीम ने संकाय सदस्यों, छात्राओं और स्वयंसेवियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. रितुराज शर्मा ने बताया कि दिन की गतिविधियों का आयोजन कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सीमा जॉली के संरक्षण किया गया। वहीं, शिविर का उद्देश्य छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें