रामकोट। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नारायणा अस्पताल कटड़ा की ओर से स्कूल प्रबंधन के सहयोग से आयोजित शिविर के दौरान छात्रों सहित 150 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। स्कूल के विद्यार्थियों ने भी आई हुई चिकित्सकों की टीम से उचित स्वास्थ्य परामर्श लिया। इसके साथ जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य राजेश वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद