फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में दो घंटे तक जारी रहा बारिश का दौर

विज्ञापन
बिलावर में बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल को जाते बच्चे
विज्ञापन
बिलावर। मंगलवार को उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिन की शुरुआत मौसम साफ रहने के साथ हुई लेकिन दोपहर एक बजे के बाद आसमान पर घने बादल छा गए और दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। बारिश होने से इलाके के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास हुआ। शाम 6:30 बजे घने बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें