नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल के बीच हड्डी रोग विशेषज्ञों ने चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों की जांच की। ऐतिहासिक जसरोटा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की जांच की गई।
इस दौरान प्राथमिक उपचार और बेहतर सलाह भी दी गई। जसरोटा काली माता मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि कमेटी की ओर से श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल और छीना आर्थोपेडिक्स जायंट रिप्लेसमेंट सेंटर से शिविर आयोजन के लिए आग्रह किया गया था।
इसी का सहयोग करते हुए संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया।