फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर बांटी प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने की दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने आयुष विभाग के सहयोग से शहर के वार्ड 13 में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर विभाग के डॉ. बोधपाल ने लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी देकर कोरोना किट वितरित कीं। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस किट के विकसित किया है। इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन ने कहा कि मौजूदा दौर में कोरोना एक बड़ी समस्या है। इससे लोगों को जागरूक करके ही बचा जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाकर लोगों तक पहुंचाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें