सियालना में पोषण आहार के लिए लोगों को जागरूक करते बच्चे, संवाद।
- फोटो : KATHUA
रामकोट। सियालना पंचायत में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया। आयुष विभाग के फार्मासिस्ट रवि शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
फार्मासिस्ट ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार का बहुत महत्व है। यह शारीरिक विकास के साथ कई प्रकार की बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। लोग स्वस्थ जीवन के लिए खुद जागरूक हों, और दूसरों को भी जागरूक करें। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषण मुक्त बनाना, किशोरी, गर्भवती महिला, धात्री महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाना, आदि है। किसी भी महिला को अपने दैनिक कार्य करने, बीमारियों की रोकथाम और सुरक्षित व स्वस्थ प्रसव के लिए अच्छे भोजन की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग प्रतिदिन राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य के चलते ग्राम स्तर पर अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग के निर्देशक डॉ. मोहन सिंह के निर्देशानुसार पोषण माह में महिलाओं एवं बालिकाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता शिविर में करीब 40 बच्चे मौजूद रहे।