फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग ने बांटीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शहर के वार्ड नंबर 10 में आयुष विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय 310 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं की किट निशुल्क वितरित की गई। एडीएमओ डॉ. अजय कुमार टिक्कू की देखरेख में आयोजित शिविर के दौरान आयुष विभाग के डॉक्टर बोध पाल ने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि अगर हमें इस महामारी से बचना है, तो सरकार के द्वारा बताए गए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना होगा। किन्हीं कारणों से हमें जाना भी पड़े तो हमारा दायित्व है कि वहां सभी नियमों का पालन करें। वहीं, विभाग द्वारा दी गई दवाएं नियम के अनुसार प्रयोग करेंगे तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जो हमें कोरोना के संक्रमण से बचा सकती है। लिहाजा लोग सरकार के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करते हुए इन दवाओं का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमें अपने दैनिक जीवन में योग और व्यायाम को भी शामिल करना होगा जो कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें