हीरानगर। आयुष विभाग की ओर से कोट पुन्नू पंचायत में शिविर का आयोजन कर लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. संजीत कुमार और डॉ. सुगंधा कोहली ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करना अति आवश्यक है। इस महामारी से बचने के लिए आयुर्वेद दवाइयों का सेवन बेहद कारगर साबित होगा। नियमित रूप से गर्म पानी पीना, गुनगुने पानी से गरारे करना, दूध में हल्दी मिलाकर पीना, गिलोय का काढ़ा पीना, अजवाइन वाले पानी से भाप लेना, अमृतारिष्ट, संशमनी वटी का प्रयोग, चवनप्राश और घर से बाहर निकलते हुए अनु तेल का प्रयोग करना बेहद फायदेमंद होगा। शिविर के दौरान करीब 240 लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। संवाद