फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी कार्यालय परिसर में एमसीबी को लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड स्थित डीसी कार्यालय में अचानक आग भड़कने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वीरवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे परिसर में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। वहीं, परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इस घटना की सूचना तुरंत फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को दी। रात करीब 8 बजे के बाद हुई इस घटना के बाद वहां दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही काफी हद तक आज को काबू कर लिया गया था। जानकारी के अनुसार परिसर के अंदर लगे एक स्विच बोर्ड की एमसीबी में आग भड़की थी। जिसे काबू करने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की मदद ली गई। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें