संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले नगर कमेटी ने कस्बे में शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर कमेटी की स्वच्छता टीम ने कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर साफ सफाई के साथ इधर-उधर बिखरा कचरा हटाया।
कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर कमेटी की ओर से स्वच्छता को लेकर अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन से पूर्व नगर कमेटी की जद में जगह-जगह बिखरे कूड़े को वहां से हटाकर इसका निस्तारण किया जाएगा। अधिकारी ने दुकानदारों और लोगों से आह्वान किया कि कस्बे में मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्र में कूड़ा न फेंकें और कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदान में ही कचरा डालें।