फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एमबीबीएस विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज, कठुआ में स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहां एमबीबीएस विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। वहीं पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, जम्मू-कश्मीर, जिला प्रशासन, इंजीनियर विंग, पूर्व संकाय सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर के अत्री ने 2023-24 के लिए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें इस संस्थान के सभी विभागों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और प्रगति पर प्रकाश डाला गया। रिपोर्ट में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए जीएमसी कठुआ की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। वहीं, कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. सईद आबिद रशीद शाह ने स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए जीएमसी कठुआ की सराहना की। उन्होंने रोगी देखभाल के क्षेत्र में जीएमसी कठुआ की उपलब्धियों को बेहतरीन बताया। वहीं कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए एसकेआईएमएस के निदेशक और पदेन सचिव प्रो. एम अशरफ गनी ने मधुमेह मेलेटस पर एक और व्यावहारिक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अंत में अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमबीबीएस के मेधावी छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र के रूप में पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें