फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हिंदी दिवस पर लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सरकारी जिला पुस्तकालय कठुआ ने हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पुस्तकालय कठुआ के पाठकों, प्रसिद्ध लेखकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विद्वानों ने भाग लिया और प्रदर्शनी में उपलब्ध हिंदी पुस्तकों का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन अन्ना जामवाल, तहसीलदार नगरी की ओर से कमांडर अमित खजूरिया, बलदेव राज भगत, मदन मंगोत्रा, शाम लाल शर्मा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष जिला पुस्तकालय कठुआ सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का विवरण दिया और हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वहीं, कमांडर अमित खजूरिया, प्रसिद्ध कवि विजय शर्मा, शाम लाल खजूरिया, मौसमी भगत, रश्मि, शिवानी, खुशाली, तंजा, शिव गौरव ने कविता पाठ किया और पाठकों को हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विजय कुमार, जतिंदर कुमार, नवदीप और कई अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें