फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से ज्यादातर छात्र नहीं पहुंच पाए स्कूल, चौक-चौराहों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कस्बे में वीरवार को दिनभर बारिश होती रही जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के चलते ज्यादातर विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाए। चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा तो यात्री वाहनों में भी सवारियों की कमी देखने को मिली। उधर, किसानों ने इस बारिश को गेहूं व अन्य रबी फसलों के लिए लाभदायक बताया है।
विज्ञापन

किसान केवल कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल लंबे अरसे से बारिश के इंतजार में थी। सर्दियों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण फसलें सूखने के कगार पर थीं। इस बारिश से फसलों के लिए संजीवनी मिली है। उधर, बारिश के कारण विभिन्न कच्चे मार्गों पर फिसलन बढ़ गई और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी सड़क पर दलदल के कारण दिन भर लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। काफी समय के लिए सड़क पर वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। स्थानीय मकवाल निवासी गौरी शंकर ने मांग की कि विभाग जल्द सड़क पक्का करने के कार्य को आगे बढ़ाए ताकि लोग को परेशानी से निजात मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें