फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मवेशी तस्करी प्रयास नाकाम, ट्रक से 24 मवेशी कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के बड़े प्रयास को विफल कर 24 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से बचाया है। पुलिस एक वाहन को भी जब्त किया है, जिसमें मवेशी तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था, लेकिन आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लखानपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला रविवार की सुबह का बताया जा रहा है। लखनपुर थाना प्रभारी तरणजीत सिंह के नेतृ्त्व में पुलिस ने क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम ने पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे एक संदिग्ध ट्रक एचआर-55एजी-5554 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें 24 मवेशी लदे हुए पाए गए। पुलिस ने तुरंत सभी पशुओं को मुक्त करवा कर उन्हों कीडियां गंडियाल गोशाला में सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें