फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: माता चंडी की छड़ी यात्रा सुकराला माता धाम के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट

आस्था और भक्ति का माहौल मंगलवार को चंडी धाम लाखड़ी हमदाना में देखने को मिला। जहां माता चंडी की पवित्र छड़ी यात्रा सुकराला माता धाम के लिए रवाना हुई। चंडी माता लंगर परिवार के सदस्यों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके साथ माता की चौकी का आयोजन गुड़ा कल्याल में किया गया। यात्रा जब लाखड़ी हमदाना से होते हुए गुड़ा पहुंची तो श्रद्धालुओं ने माता की छड़ी का भव्य स्वागत किया। माता की आरती के साथ छड़ी की अगवानी की गई। इस दौरान पूरे मार्ग को फूल मालाओं से सजाया गया और सभी भक्तों के ऊपर पुष्पों की वर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ माता की छड़ी का स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें