कठुआ। नगरी क्षेत्र के बडाला गांव में 21 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीरवार देर शाम हुई इस घटना के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों से उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। महिला की पहचान प्रिया देवी पत्नी जसविंदर निवासी अजीजपुर बडाला के रूप में हुई है। अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद