शेरपुर गांव में मारपीट में युवक घायल
कठुआ। शहर से सटे शेरपुर गांव में दो युवकों युवकों के बीच हुई आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद घायल युवक को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी चंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद