राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोनी कुमार पुत्र राज निवासी मढ़ीन के रूप में हुई है। घायल के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई, जब वह पैदल सड़क से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद