फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में शाम ढलते ही बंद हो रहे बाजार

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- जरूरी सामान की खरीदारी के लिए इक्का-दुक्का ग्राहक बाजार का रुख कर रहा है
विज्ञापन



कठुआ। शहर में शाम ढलने से पहले और सुबह देरी से खुलने वाले बाजार में रौनक गायब हो गई है। पिछले दो रात से शहर और आसपास के इलाकों में मिसाइल और ड्रोन दिखाई दे रहे हैं। इससे शहरवासी परेशान हैं। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ रहा है। बाजार में ग्राहकों का आना नाममात्र ही रह गया है।
किराना और सब्जी की दुकानों पर कुछ हद तक ग्राहक जरूरी सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं, मगर अन्य दुकानें पर पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है। दुकानदारों का मानना है कि पूर्व इस समय दुकानदारों की अच्छी खासी सामान की बिक्री होता थी, लेकिन इस बार शादियों के त्योहार होने के बावजूद लोग युद्ध के डर से दुकानों तक पहुंचने में हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन


-
मई महीने में फसल कटाई के बाद लोगों के हाथ में पैसा आने के बाद बाजार की रौनक बढ़ जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। पिछले तीन दिन से इक्का-दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर पहुंच रहा है। लोग किराना और सब्जी के अलावा कुछ नहीं खरीद रहे हैं। इस समय लोग पूरे डरे हुए हैं। हमें अपने नुकसान की कोई चिंता नहीं है, मगर पाकिस्तान को सबक मिलना चाहिए। हमें सेना के जवानों पर विश्वास है कि इस बार आतंकवाद के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी।

- अवतार सिंह बाली, दुकानदार

पाकिस्तान-भारत के बढ़ते तनाव के बीच सब्जी विक्रेता भी मंडी से कम सब्जी उठा रहे हैं। वहीं, इसके चलते सब्जी मंडी में कई सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता जिस दुकान को चौक-चौराहों पर सुबह 7 बजे से लगना शुरू हो जाती थी। अब दोपहर में लगाई जा रही है। दुकानदार कोशिश कर रहा है कि कम से कम सब्जी को मंडी से खरीदारी करें। पता नहीं कब दुकान समेटनी पड़ जाए।
-रविंद्र सिंह, सब्जी विक्रेता


आगामी 12 मई को पूर्णिमा मोक्ष के चलते इक्का-दुक्का दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र और निर्माण कार्य में लगे मजदूर युद्ध के डर से अपने घरों को लौट गए हैं। इसके चलते बाजार में मंदी छा गई है। पिछले तीन दिन से सामान की बिक्री 20 फीसदी रह गई है। जब तक हालात सामान्य नहीं होते बाजार की स्थिति यही रहने वाली है, लेकिन कितने दिन तक ऐसे हालात रहेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


-बल्लू प्रधान, दुकानदार


पिछले तीन दिन से बाजार में मंदी छाई हुई है। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। स्कूल और कॉलेज बंद होने से विद्यार्थियों का शहर नहीं पहुंचने से इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है। इस वजह से शैक्षणिक संस्थानों के सहारे चलने वाली दुकानों को नुकसान हो रहा है।
- ज्योति शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें