फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के बाद खुले बाजार में अपेक्षा से कम दिखी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगान के उद्देश्य से गत सप्ताह प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही शहर में दुकानें खुली। लेकिन यात्री वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप पड़ी हुई है। जिसके कारण सोमवार को खुले बाजार में पूर्व तरह रौनक नहीं दिखी। लॉकडाउन के बाद सुबह से खुले बाजार में स्थानीय ग्राहकों की आवाजाही सामान्य रही। लेकिन दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक कम ही दिखे। वहीं दुकानों को खोलने के लिए प्रशासन की ओर जारी की गाइड लाइन में बदलाव करने की मांग कर रहे दुकानदारों में अब प्रशासन द्वारा उनकी मांग पर गौर न किए जाने से निराशा भी दिखी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में मनियारी की दुकान करने वाले रिकी गुप्ता की माने तो प्रशासन ने आज मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिक और आटो मोबाइल जैसे ट्रेड को खोजने की अनुमति दी थी। आज बाजार में जो लोग इन चीजों की खरीददारी करने के लिए आए थे। उन्हें अपने घर के लिए कल कपड़े, कॉस्मेटिक, जूते-चप्पल आदि की खरीददारी करने के लिए दोबारा आना होगा। वहीं गत दिवस रात दस बजे के बजाए आठ बजे से ही रात का कर्फ्यू शुरू हो जाने के कारण लोगों ने शाम होते ही अपने घरों की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें