संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के रेंज हेड क्वार्टर की ओर से ''नशा मुक्त भारत अभियान'' की थीम पर मैराथन का आयोजन किया। जिला पुलिस लाइन से शुरू होने वाली मैराथन में सैकडों लोगों ने भाग लेकर आम लोगों को नशे से बचने का संदेश दिया।
वीरवार को आयोजित मैराथन को डीआईजी जेकेएस रेंज के एसओ राजिंदर सिंह कटोच मुख्य ने रवाना किया। इस दौरान मैराथन में शामिल लोगों ने टांगरी चौक, रेडियो स्टेशन रोड, कुके चक, चन्नग्रां, नगरी अड्डा से होते हुए वापस जिला पुलिस लाइन पहुंचे। मैराथन में पहले स्थान पर रहे मोहित बंद्राल को आठ हजार रुपये नकद, दूसरे स्थान पर रहे राजिंदर सिंह को पांच हजार,तीसरे स्थान पर रहे गुलशन कुमार को तीन हजार, चौथे स्थान पर रहे हर्षवर्धन शर्मा को एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
इसी तरह, पांचवें स्थान पर रहे राजेश कुमार को भी एक हजार रुपये और छठेंस्थान पर रहने वाले हरीश कुमार, सुरेश कुमार, सूर्या मेहरा, प्रिंस शर्मा, तिलक बडयाल, पंकज मेहरा को 500 रुपये राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं मैराथन में भाग लेने वाली लड़कियों में शामिल सान्या, शगुफ्ता और वैष्णवी को भी 500-500 रुपये की राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके जिला पुलिस के एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क के साथ डीएसपी मुख्यालय मंजीत सिंह और डीएसपी डीएआर सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।