संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लगाई गई मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दोनों टांगें जख्मी हो गईं। हादसा शनिवार की देर शाम हटली मोड़ के नजदीक हुआ।
दुर्घटना उस समय हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लगी कंपनी की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए एक नया डायवर्जन तैयार किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने अचेत पड़े घायल व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से खून में लथपथ घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जीएमसी लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की आयु 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है। घायल की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई भी शुरू कर दी है।