हीरानगर। छन्न दित्याल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिलर नंबर 43/21-23 के नजदीक रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहचान पुरुषोत्तम सिंह निवासी खूर्ड के रूप में की गई।